फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने गुपचुप तरीके से कर बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गुपचुप तरीके से कर बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गुपचुप तरीके से कर बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव में पिछले वर्ष 9 फरवरी की रात को सात वर्ष की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस की गुपचुप तरीके से की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस पर न सिर्फ आरोप लग रहे हैं बल्कि खुलासे के लिए कई दिन तक चले हंगामे के इस मामले में पुलिस पर उंगली भी उठ रही है।
विज्ञापन

गांव में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 9 फरवरी की रात को आयोजित भंडारे से प्रसाद लेकर वापस लौट रही गांव की ही 7 साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और शव को गांव के पास ही एक खेत में फेंक दिया गया था। 10 फरवरी को मासूम का शव खेत से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। जनवरी में कुतुबशेर पुलिस ने चुपचाप गांव के ही दलित युवक बिजेंद्र को अगवा कर दुष्कर्म करकेे हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी गांव के लोगों को भी भनक नहीं लगने दी गई। यही नहीं अधिकारियों ने इतनी गोपनीयता बरती कि मीडिया को भी इसकी भनक नहीं लगी। जिससे लोगों को पुलिस पर न सिर्फ संदेह है, बल्कि कार्यशैली पर उंगली भी उठ रही है। जबकि बिजेंद्र को पुलिस ने पहले भी हिरासत में लिया था। लेकिन उस समय कोई खुलासा नहीं हो सका था। इतने बड़े मामले में पुलिस द्वारा अचानक आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में बच्ची से दुष्कर्म किया और हत्या कर दी थी। उस समय आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था। पूछताछ भी की गई थी, लेकिन आरोपी ने कबूल नहीं किया। जिस कारण छोड़ दिया गया। लेकिन पुलिस मामले में जुटी रही और आरोपी को उसके परिजनों के सामने कबूल कराने के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


राकेश अरोड़ा के हत्यारोपी को भी गुपचुप तरीके से भेजा था जेल
पुलिस बड़े मामलों का गुपचुप तरीके से खुलासा कर पुरानी फाइलों को बंद करने में लगी हुई है। पुलिस ने पिछले वर्ष 30 जनवरी को हुई दूध कारोबारी राकेश अरोड़ा की हत्या के मामले का भी गुपचुप तरीके से खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने अंत तक इस मामले को छुपाए रखा। जबकि इस हत्याकांड को लेकर पूरे साल हंगामा होता रहा था। इसी प्रकार का सबदलपुर की बालिका की रेप के बाद हत्या का मामला काफी चर्चित रहा था। लेकिन पुलिस ने गुपचुप तरीके से आरोपी को गिरफ्तार कर इस लंबित मामले को भी खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed