{"_id":"5a4bd7864f1c1bfe7a8b4d43","slug":"41514919814-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सुनार को गोली मारकर लूटने वालों को पुलिस नहीं लगा पाई पता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े सुनार को गोली मारकर लूटने वालों को पुलिस नहीं लगा पाई पता
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सरेआम दिनदहाड़े सराफ को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये एवं लाखों रुपये के आभूषण लूटने वाले लुटेरों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी भी कर ली, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका।
सहारनपुर के शेखपुरा-टपरी मार्ग पर दिनदहाड़े, सरेआम गोली मारकर उत्तराखंड के झबरेड़ा के रहने वाले सराफ प्रवीण कुमार वर्मा से लाखों रुपये की नगदी एवं आभूषण लूटकर ले गए। लेकिन पुलिस 36 घंटे बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। जबकि पुलिस की सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, देहात कोतवाली की टीमें साल के इस वारदात के खुलासे में लगी हुईं हैं। सहारनपुर से लेकर उत्तराखंड तक पुलिस दो दिन से दौड़ लगाती रही, सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका।
--। सराफ के गांव में डाला पुलिस ने डेरा
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि संभावना है कि सराफ के पीछे झबरेड़ा से ही लुटेरे लग गए थे। लुटेरों में दो से अधिक होने की भी संभावना है। जिन्होंने मौका देखकर सहारनपुर में घटना को अंजाम दे डाला। जांच के लिए झबरेड़ा में भी पुलिस की एक टीम डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
------------
--। उत्तराखंड के लुटेरे मान रही है पुलिस
एसपी सिटी प्रबल प्रताप का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि लुटेरे उत्तराखंड के थे और सहारनपुर में घटना को अंजाम देकर चले गए। फिलहाल पुलिस उत्तराखंड के लुटेरे मानकर लुटेरों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
-----------
--। इतनी दूर से लूटने आए, फिर भी बच कर निकल गए
पुलिस के अनुुसार उत्तराखंड के सराफ से लूट करने के लिए इतनी दूर से पीछे-पीछे चलते रहे। पूरे रास्ते में उन्हें लूट करने का मौका नहीं मिला। सहारनपुर में शेखपुरा-टपरी मार्ग पर घटना को अंजाम दे दिया। लूट करने के बाद लुटेरे आराम से उत्तराखंड चले गए। जबकि चारों ओर पुलिस की नाकेबंदी भी रही, फिर भी पुलिस उत्तराखंड के ही लुटेरे मान रही है।
------------
--। साल के पहले ही दिन दे गए पुलिस के इकबाल को चुनौती
लुटेरों ने साल के पहले ही दिन व्यस्त मार्ग पर दोपहर में ही सुनार को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को चुनौती दे डाली है। अभी राकेश अरोड़ा हत्याकांड के खुलासे को लेकर ही पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी। अब यह घटना पुलिस के लिए फजीहत बन गई है।