फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किराए पर मकान लेकर कर लिया कब्जा

किराए पर मकान लेकर कर लिया कब्जा

Thu, 23 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
किराए पर मकान लेकर कर लिया कब्जा
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड में एक व्यक्ति ने 11 माह का अनुबंध कर मकान किराए पर ले लिया और फिर मकान मालिक के साथ अभद्रता करते हुए मकान पर कब्जा कर लिया। मकान मालिक ने मकान खाली कराए जाने की मांग की है। एसएसपी ने आरोपी से मकान खाली कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मिशन कंपाउंड निवासी 98 वर्षीय गुरदास मल ने आरोप लगाया है कि उसके पास मकान और एक दुकान है। जिसे पुराना शुगर मिल निवासी प्रीतम सिंह ने मोहम्मदपुर बहलोलपुर निवासी किशोर के नाम से उसके मकान के नीचे का हिस्सा किराए पर ले लिया। जिसके लिए उसने 11 माह का अनुबंध किया। यह अनुबंध 30 मई को समाप्त हो गया। स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते डाक्टर ने उन्हें नीचे रहने के लिए कहा। जिस कारण उन्होंने अनुबंध समाप्त होने से एक माह पूर्व ही प्रीतम सिंह से अपना मकान खाली कराने के लिए कह दिया था, लेकिन प्रीतम सिंह ने मकान खाली करने से इंकार कर दिया। यही नहीं उनके साथ प्रीतम सिंह ने अभद्रता की। इस संबंध में गुरदासमल ने एसएसपी को ज्ञापन देकर उनका मकान खाली करवाए जाने की मांग की। जिस पर एसएसपी ने सदर कोतवाली को कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस मामले में आरोपी प्रीतम सिंह का कहना है कि उस पर लगाए आरोप गलत हैं। उसके नाम कोई अनुबंध नहीं है। उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed