फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तस्करों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल

तस्करों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल

Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
तस्करों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल
बेहट (सहारनपुर)। स्मैक तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि हमला कर तस्कर भाग निकले। पुलिस ने एसआई की तरफ से दो नामजद तस्करों समेत तीन के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, कि मोहल्ला गाड़ान में तीन युवक स्मैक बेच रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर छापा मारा, तो तस्करों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फरार हो गए। हमले में कांस्टेबल शफक्त एवं रवि घायल हो गए। एसओ एमपी सिंह ने बताया कि फरार तस्करों तमरेज व जावेद पुत्रगण सईद निवासी मोहल्ला गाड़ान बेहट व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed