फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छेड़छाड़ को लेकर हुए संघर्ष में डेढ़ दर्जन पर रिपोर्ट

छेड़छाड़ को लेकर हुए संघर्ष में डेढ़ दर्जन पर रिपोर्ट

Wed, 09 Jan 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर हुए संघर्ष में डेढ़ दर्जन पर रिपोर्ट
छेड़छाड़ पर हुए संघर्ष में 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने और फिर मारपीट करने के मामले में युवती की मां ने छह लोगों के खिलाफ नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

सोमवार को जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर युवती को बदनीयती से दबोच लिया था। मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा था, जिसके बाद युवक पक्ष के लोग भी वहां आ गए थे और दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ था। इसमें पथराव और चाकूबाजी की गई थी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। मामले में पीड़िता की मां ने जनकपुरी थाना में छह लोगों को नामजद कराते हुए 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने छेड़छाड़, मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत फराज, सोनू, शहनवाज, शाहवेज, छोटा तथा मोहम्मद शाहीन को नामजद किया है जबकि 12 लोग अज्ञात हैं। पुलिस ने आरोपी फराज और सोनू को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed