फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 2 लाख रुपये

दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 2 लाख रुपये

Tue, 11 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 2 लाख रुपये
दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सांपला खत्री गांव के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
सांपला खत्री गांव निवासी मसव्वर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सांपला बक्काल निवासी से उसकी जान पहचान है। 7 जुलाई को युवक उसे मिला और कहने लगा कि वह उसके बेटे अब्दुल रहमान की दुबई में कारपेंटर की नौकरी लगवा देगा। जिसके लिए उसे दो लाख रुपये देने होंगे। उसने विश्वास करके अपने भाई सनव्वर के सामने 1 लाख 20 हजार रुपये दे दिए जबकि शेष रकम वीजा दिलाने के समय देने की बात तय हुई। आरोप है कि आरोपी ने 10 जुलाई को 12500 रुपये लेकर दिल्ली में मेडिकल करा दिया। 1 अगस्त को फोन कर वीजा आने की बात कही। जब वह उसके पास गया तो उसने शेष रकम 80 हजार रुपये लेते हुए उसे वीजा और टिकट दे दिया। मसव्वर के मुताबिक 4 अगस्त को जब बेटा दुबई जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां मौजूद अधिकारियों ने दस्तावेज चेक कर बताया कि वीजा और टिकट फर्जी है। आरोप लगाया कि जब वह आरोपी युवक के पास पहुंचा और वीजा व टिकट के फर्जी होने की बात कही तो वह गाली गलौज करने लगा और धक्के देकर उसे घर से निकाल दिया। उसने पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

युवक पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप
देवबंद। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर मुजफ्फरनगर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसका कई वर्ष तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली पहुंची युवती ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के दधेडू निवासी एक युवक से हुई। धीरे धीरे उनके बीच मुलाकातें बढ़ने लगी। इसी दौरान युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसे उसने स्वीकार कर दिया। आरोप है कि युवक कई वर्ष तक उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। वह जब भी शादी की बात करती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टाल देता। करीब एक माह पूर्व युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed