फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जमीन के नाम पर रुपये हड़पने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

जमीन के नाम पर रुपये हड़पने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जमीन के नाम पर रुपये हड़पने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सहारनपुर। चंडीगढ़ के घनास की मिल्क कालोनी निवासी असलम खान ने सहारनपुर के पंत विहार निवासी एक व्यक्ति पर जमीन बेचने के बहाने उससे दस लाख रुपये हड़पने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

असलम खान का आरोप है कि उसने दो साल पहले सहारनपुर के पंत विहार निवासी ईश्वर दयाल सिंह से एक जमीन का सौदा किया था और पेशगी के रूप में 10 लाख रुपये भी दे दिए थे। आरोपी ने उसे जमीन का कब्जा प्लाटिंग करने के लिए दे दिया। लेकिन आरोपी ने जमीन का कब्जा ले लिया और अब उसे किसी अन्य पक्ष को बेचने की फिराक में है। इस मामले में उसने मंडी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में असलम खान ने एसएसपी को ज्ञापन देकर उसकी जान माल की सुरक्षा किए जाने एवं कोर्ट का निर्णय आने तक यथा स्थिति बनाए रखने के लिए आदेशित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed