{"_id":"5a887d4b4f1c1b1d368badd7","slug":"31518894411-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान के आदेश पर अश्लील हरकतों के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान के आदेश पर अश्लील हरकतों के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक दंपति ने एसएसपी से मिलकर दूसरे समुदाय के एक युवक पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंबेहटा निवासी एक दंपति ने एसएसपी बबलू कुमार से मिलकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी कक्षा 12 की छात्रा है। गत 15 फरवरी की दोपहर को वह कोचिंग के लिए जा रही थी। आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही दूसरे समुदाय के एक युवक ने उसकी बेटी को रास्ते में घेर लिया और उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की तथा लड़की द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक देख लेने की धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़ित तुरंत ही वह बेटी व पत्नी के साथ मामले की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें नकुड़ कोतवाली के लिए भेज दिया गया। दंपति का आरोप था कि मामला दो समुदायों के बीच का होने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नही लिया। जिसके बाद उन्हें एसएसपी के दरबार में मदद की गुहार लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिये। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा आरोपी युवक आशु मलिक पुत्र जहीर निवासी अंबेहटा पीर के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।