{"_id":"5a43eadc4f1c1bc20a8b520e","slug":"31514400476-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चले धारदार हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में चले धारदार हथियार
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में चले धारदार हथियार
लखनौती (सहारनपुर)। संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद धारदार हथियार चले, जिसमें चार महिलाएं घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
गांव कुंडा कला में आबादी के बाहर खाली पड़ी जमीन में कुछ ग्रामीण महिलाएं उपले बनाती है। बुधवार को इमराना और काफू के बीच उपले बनाने की जगह हो लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट और धारदार हथियार चल गए। जिसमें 40 वर्षीय इमराना, 35 वर्षीय इमराना पत्नी मुस्तकीम, दूसरे पक्ष की 40 वर्षीय काफू और 38 वर्षीय राशिदा घायल हो गई। एक अन्य मामले में गांव मैनपुरा निवासी धर्मेंद्र, पप्पू और गांव सलारपुरा निवासी अंकुर, मांगेराम में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद में धर्मेंद्र और अंकुर मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चारों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नही दी है। पुलिस ने धर्मेंद्र, पप्पू, अंकुर, मांगेराम का शांतिभंग की आशंका के चलते चालान कर दिया।