{"_id":"5a395ecb4f1c1ba12d8b9b27","slug":"31513709259-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर वृद्घ महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर वृद्घ महिला की हत्या
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला खान आलमपुरा की टीचर्स कालोनी में देर शाम एक वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। थाना जनकपुरी पुलिस सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मोहल्ला खान आलमपुरा की टीचर्स कालोनी में 65 वर्षीय अकीला बेगम पत्नी स्वर्गीय असलम खान अकेली रहती थी। मंगलवार की देर शाम पड़ोसियों ने अकीला का गला कटा हुआ शव घर में पड़ा देखा। इसका पता चलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा, सीओ सेकेंड मुकेश मिश्रा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। महिला के घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और आलमारी खुली हुई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों के बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । इंस्पेक्टर जनकपुरी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।