{"_id":"59f8ca544f1c1bcc538ba27f","slug":"31509476948-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के मोहित विहार निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बाबा लाल बाड़ा के पानी में पड़ा हुआ मिला। युवक 27 अक्तूबर से लापता चल रहा था। पुलिस ने मौत का कारण बीमारी बताया है।
मोहल्ला मोहित विहार निवासी ताराचंद सैनी का 35 वर्षीय पुत्र अजय सैनी 27 अक्तूबर को अचानक घर से कहीं चला गया। परिजन तभी से अजय की तलाश कर रहे थे। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को भी दी थी। सोमवार की शाम को गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। मंगलवार की शाम को लोगों ने पुलिस को बाबा लालदास के बाड़े में पानी में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। अजय के परिजनों को बुलाकर शव की शनाख्त कराई गई। बताया जा रहा है कि कई दिन से शव पानी में ही पड़ा होने के चलते सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ है। लोगों ने अजय की हत्या कर शव को बाड़े में फेंकने की आशंका जताई। लोगों का कहना है कि बाड़े में पानी काफी कम है और उसमें कोई डूब नहीं सकता।
मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि अजय के परिजनों ने अजय को मिर्गी के दौरे पड़ने की जानकारी दी है। अजय का भाई नीरज सैनी ने उन्हें लिखित में दिया है कि अजय काफी समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। वह बाबा लालदास बाड़े पर गया था। पानी को देखकर मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह पानी में गिर गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।