फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैंक गई महिला ने फील्ड अफसर पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

बैंक गई महिला ने फील्ड अफसर पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
बैंक गई महिला ने फील्ड अफसर पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। बैंक में लोन की किस्त जमा करने गई एक महिला ने फील्ड अफसर पर अभद्रता तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अंजलि प्रभा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह रेलवे रोड स्थित एक बैंक में लोन की किश्त जमा करने के लिए गई थी। आरोप है कि उसने वहां मौजूद फील्ड अफसर को 20 हजार रुपये जमा करने के लिए दिए, लेकिन अफसर ने दो हजार रुपये की रसीद काटकर बाकी पैसे अपनी जेब में रख लिए। आरोप यह भी है कि जब उसने इसका विरोध किया तो फील्ड अफसर ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, फील्ड अफसर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह बैंक में पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहा है। बैंक में आने वाली सभी महिला ग्राहकों को सम्मान दिया जाता है। वहीं, पुलिस ने जड़ौदा जट्ट गांव से बबलू कुमार को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed