फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाकीदार से एकत्र एक लाख रुपये डकार गया संग्रह अमीन, रिपोर्ट दर्ज

बाकीदार से एकत्र एक लाख रुपये डकार गया संग्रह अमीन, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाकीदार से एकत्र एक लाख रुपये डकार गया संग्रह अमीन, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। बाकीदार से पैसे लेकर उसे सरकारी खजाने में जमा न कराने के आरोप में तहसील के हैड क्लर्क ने संग्रह अमीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देवबंद तहसील में हेड क्लर्क के पद पर तैनात ऋषिपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों द्वारा यह शिकायत की गई कि तहसील का संग्रह अमीन नरेंद्र शर्मा बकाएदारों से धनराशि लेकर उसे सरकारी खजाने में जमा नहीं करा रहा है। इस मामले में मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी सतीश शपथपत्र के साथ कार्यालय में पहुंचा और बताया कि उसने नरेंद्र शर्मा के पास 1 लाख 4 हजार 600 रुपये जमा कराए थे। जिसे उसने न तो सरकारी खजाने में जमा कराए और न ही उसकी रसीद दी। जब नरेंद्र शर्मा से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया तो वह बार बार प्रार्थना पत्र देकर चिकित्सा अवधि (अवकाश) बढ़ाता रहा। पुलिस ने ऋषिपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि संग्रह अमीन ने बहुत से लोगों से सरकारी पैसा लेकर उसे सरकारी खजाने में जमा नहीं कराया। उक्त पैसे को वह डकार गया। कई बार उसे पैसा जमा करने का मौका भी दिया गया। साथ ही उससे स्पष्टीकरण भी मांगा गया। लेकिन वह हर बार बहाना बनाकर अवकाश पर चला जाता है। जिसके चलते ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed