फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने चीनी से लदा ट्रक लूटा

पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने चीनी से लदा ट्रक लूटा

Fri, 18 Jan 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने चीनी से लदा ट्रक लूटा
नागल (सहारनपुर)। पुलिस की वर्दी में हथियारबंद बदमाशों ने बजाज शुगर मिल गांगनौली से चीनी लेकर जा रहा ट्रक लूट लिया। दो बदमाश ट्रक को लेकर फरार हो गए, जबकि तीन बदमाशों ने चालक और क्लीनर को तीन घंटे तक बंधक बनाकर खेत में रखा। बाद में शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। चालक और क्लीनर ने किसी प्रकार बंधनमुक्त होकर पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सूचना है कि लूटा गया ट्रक शाम को हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में खड़ा मिला, लेकिन उसमें चीनी नहीं थीं। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन

गंगोह के मोहल्ला गुजरान निवासी सादिक कस्बे के ही राजस्थान गोल्डन ट्रांसपोर्ट के ट्रक संख्या यूपी 11एटी 0388 पर चालक है। वह क्लीनर सारिब के साथ गांगनौली शुगर मिल से ट्रक में चीनी के 300 कट्टे लादकर रात करीब 11 बजे पंजाब के लिए रवाना हुआ। साकिब ने बताया कि शुगर मिल एवं नागल के बीच त्रिवेणी मोड़ पर बाइक सवार दो लोग खाकी वर्दी में मिले। उन्होंने ट्रक को रुकवा लिया। इसके बाद उन्हें ट्रक से नीचे उतार लिया। दोनों आरोपियों के पुलिस की वर्दी में होने के कारण वह ट्रक से नीचे उतर गए। तभी तीन लोग और आ गए। उन्होंने तमंचे से आतंकित कर जान से मारने की धमकी दी और चुपचाप उनके साथ चलने के लिए कहा। खाकी वर्दी वाले दोनों बदमाश चीनी से लदा ट्रक लेकर फरार हो गए, जबकि तीन बदमाशों ने चालक एवं क्लीनर को तमंचे से आतंकित कर कवर किया। वारदात स्थल से काफी दूर ले गए। जहां बदमाशों ने कपड़े एवं जूते के फीते से दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और एक खेत में डालकर करीब तीन घंटे पहरा देते रहे। उसके बाद में तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। चालक सादिक ने बताया कि किसी प्रकार बंधनमुक्त होकर वह दोनों पास ही स्थित रबर फैक्टरी पहुंचे। जहां से उन्होंने फोन करके ट्रक मालिक और पुलिस को सूचना दी। चीनी से लदे ट्रक की लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह मौके पर पहुंचे और चालक एवं क्लीनर से मामले में पूछताछ की। इस मामले में चालक ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-----------
-- एक बार ही मालिक नहीं आया, तो हो गई लूट
- पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक के साथ अक्सर मालिक भी आ जाता है। मालिक भी कई बार ट्रक के साथ ही जाता रहा है, लेकिन बुधवार की रात को मालिक ट्रक के साथ नहीं आया था। बुधवार को ही लूट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
-- बहादराबाद में ट्रक मिलने की सूचना
शाम लगभग पांच बजे पुलिस को लूटा गया ट्रक हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में होने की सूचना मिली, लेकिन पुलिस पहुंची तो ट्रक खाली मिला। बदमाश 300 बोरे चीनी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है। जबकि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने ट्रक यहां लाकर चीनी को दूसरे ट्रक में लाद लिया और ट्रक छोड़कर भाग गए।

-----------
--- बदमाशों को तलाशने में पुलिस की टीमें
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी जानकारी मिली है कि इस ट्रक से पहले भी कई ट्रक मिल से निकले और इस ट्रक के बाद भी कई ट्रक निकले, लेकिन किसी को इस वारदात का पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाश में टीमें भेजी जा चुकीं हैं। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed