{"_id":"5ba93910867a553da22cd2e0","slug":"21537816848-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला ने रेलवे में नौकरी लगवाने और अंबाला रेलवे स्टेशन पर स्टाल लगवाने का झांसा देकर एक युवती ने उससे आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला खुद को रेलवे में टीटीई बताया।
मंडी कोतवाली के राघवपुरम में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली देहात कोतवाली की न्यू भगवती कॉलोनी निवासी प्रीति गर्ग का आरोप है कि हरियाणा के यमुनानगर के मॉडल टाउन की एक महिला का उसके यहां काफी समय से आना जाना है। वह स्वयं को रेलवे में टीटीई बताती है। प्रीति का आरोप है कि आरोपी ने उसकी रेलवे में नौकरी लगवाने एवं अंबाला रेलवे स्टेशन पर एक स्टॉल लगवाने का झांसा दिया। इसके बदले में 3.80 लाख रुपये और स्टॉल लगवाने के नाम पर 4.10 लाख रुपये उससे ले लिए। लेकिन उसकी न तो नौकरी ही लगवाई और न ही स्टॉल लगवाया। जब उसने संपर्क कर अपने पैसे वापस मांगे तो पहले तो टालती रही, फिर संपर्क ही बंद कर दिया। इस मामले में प्रीति ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश के बाद मंडी कोतवाली में आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।