फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   त्योहारों में अधिक अलर्ट रहे पुलिस : एसएसपी

त्योहारों में अधिक अलर्ट रहे पुलिस : एसएसपी

Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों में अधिक अलर्ट रहे पुलिस : एसएसपी
त्योहारों में अधिक अलर्ट रहे पुलिस : एसएसपी
विज्ञापन

सहारनपुर। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिक अलर्ट रहे। भविष्य में आयोजित होने वाले जुलूसों और धार्मिक कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों को लेकर सभी थाना प्रभारी अलर्ट रहें। जिन जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे, उनकी समीक्षा कर ली जाए। म्हाड़ी पर लगने वाले मेले, मोहर्रम, गणेश चतुर्थी और रामलीलाओं में सुरक्षा को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा। रात में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। किसी थाना प्रभारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। शहर की यातायात व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाए। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाएं। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाएं समय पर देने, यातायात व्यवस्था में सुधार करने, उच्च न्यायालय के मामलों में समय पर जवाब दाखिल करने, मानीटरिंग सेल का गठन करने को भी कहा। इसके अलावा संपत्ति से जुड़े अपराधियों का सत्यापन करने, जुआ, शराब तस्करी, सट्टा और गोकशी के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने, एनडीपीएस एक्ट के चुनिंदा मामलों में भी गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ सभी थानों को इनामी अपराधियों के लिए अलग से टीमें गठित कर अभियान चलाने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed