फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 05 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कांवड़ियों के भेष में एक व्यक्ति से बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे और कारतूस सहित लूटी गई बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों पर शामली, मुजफ्फरनगर व बागपत के विभिन्न थानों में रोडवेज बस लूट तथा पुलिस मुठभेड़ के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार की रात लगभग आठ बजे कांटे वाला घूम कलसिया रोड से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हसरत निवासी ग्राम खुजनावर, थाना फतेहपुर से बाइक लूट ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी कांवड़िए के वेश में था। हसरत राव ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कलसिया रोड की तरफ घेराबंदी की। मांडूवाला गांव के पास आम के बाग से तीनों बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। मौके से पुलिस ने बदमाशों द्वारा लूटी गई बिना नंबर की बाइक व तमंचे सहित कारतूस भी बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमित उर्फ भूरा निवासी ग्राम किरठल थाना रमाला जिला बागपत, नीरज उर्फ पंडित निवासी ग्राम अट्टा थाना कांधला जिला शामली व विपिन निवासी ग्राम भबीसा थाना कांधला जिला शामली बताया। सीओ ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों में नीरज कांवड़िए की वेशभूषा में था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फतेहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए तीनों आरोपी पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए तीनों के खिलाफ शामली, मुजफ्फरनगर व बागपत के विभिन्न थानों में रोडवेज बस लूट तथा पुलिस मुठभेड़ के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बाइक लूट की घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसओ भानूप्रताप सिंह, दरोगा संजीव यादव व लालसिंह तथा सिपाही संजय यादव, विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजबीर सिंह व दीपक मावी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed