फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
सहारनपुर। देहात कोतवाली के ग्राम शेखपुरा कदीम निवासी हाजी शाहिद ने गांव के ही कुछ लोगों पर उससे एक लाख रुपये महीने की मांग किए जाने और न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हाजी शाहिद का कहना है कि वह प्रदेश और पंजाब में व्यापार करता है। गांव में कुछ अपराधी किस्म के ड्रग्स एडिक्ट लोग हैं। जो उससे एक लाख रुपये हर महीना देने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोपी उसे और उसके परिवार की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी पहले भी गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर चुके हैं और फिर गवाहों के परिजनों की हत्या की धमकी देकर मुकदमे से बरी भी हो गए हैं। आरोपियों की धमकी से उसका परिवार दहशत में है। उसने आशंका जताई कि आरोपी उसके और उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न कर दें। उन्हें झूठे मुकदमे में भी फंसाने की भी धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाजी शाहिद ने गांव के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसके एवं उसके परिवार की सुरक्षा की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed