फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास

महिला ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 29 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला ने आग लगाकर किया आत्मदाह का प्रयास
महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन


सहारनपुर। पुलिस की लापरवाही ने एक महिला को आत्मदाह करने पर मजबूर कर दिया। अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। रात भर कोतवाली में बैठाए रखा और सुबह छोड़ दिया। पुलिस से छूटते ही आरोपी ने फिर से महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परेशान होकर बदनामी के डर से महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय महिला ने बेरीबाग निवासी सेंटी गगनेजा पर उसके अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार की आधी रात के बाद सेंटी गगनेजा को घर से उठा लिया और रातभर उसे कोतवाली में बैठाए रखा। पुलिस ने सुबह होते ही उसे छोड़ दिया। आरोपी एक सियासी दल का कार्यकर्ता बताया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि सेंटी गगनेजा ने पुलिस से छूटते ही महिला को फिर से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सोमवार को महिला ने परेशान होकर बदनामी के डर से दोपहर लगभग 12 बजे अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उस समय महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था और ससुर घर के बाहर बनी परचून की दुकान पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगते ही महिला की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में सेंटी गगनेजा के खिलाफ महिला के पति ने एफआईआर दर्ज कराई है। महिला दो बच्चों की मां है।
ब्लैकमेल से परेशान महिला द्वारा आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किए जाने की सूचना मिलते ही सीओ इंदू सिद्धार्थ और नगर मजिस्ट्रेट जिला अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी के घटना के संबंध में पूछताछ की। पति ने आरोप लगाया कि पुलिस की वजह से उसकी पत्नी ने आत्मदाह का कदम उठाया है। पति ने आरोप लगाया कि उसने और उसकी पत्नी ने सेंटी गगनेजा द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बावजूद कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में छोड़ दिया। पुलिस ने न तो उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। पुलिस से छूटते ही सेंटी गगनेजा ने उसकी पत्नी को फिर से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सेंटी ने उसकी पत्नी से कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। जिससे परेशान होकर उसकी पत्नी ने आत्मदाह का कदम उठाया।

-- फेसबुक से फोटो उठाकर अश्लील बनाने का आरोप
महिला के पति ने आरोप लगाया कि सेंटी गगनेजा उसकी पत्नी के फोटो फेसबुक से उठाकर उन्हें अश्लील रूप दे रहा था और फोटो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। उसकी पत्नी से करीब 20 हजार रुपयेऐंठ लिए थे। पति के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को उसे और उसकी पत्नी को कोतवाली में बुलाया और उन पर दबाव बनाकर सेंटी से 15 हजार रुपये दिलवा दिए और सेंटी को छोड़ दिया। उन पर कार्रवाई न कराए जाने के लिए दबाव बनाकर उन्हें धमकाकर घर भेज दिए।


--। ब्लैकमेल की मौखिक शिकायत की थी
महिला और उसके पति ने सिर्फ मौखिक रूप से ही ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत की थी जबकि लिखित में ऐसा कुछ नहीं दिया था। मामला लेनदेन का बताया गया था। इस कारण समझौता होने पर आरोपी को छोड़ दिया गया था। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--इंदु सिद्धार्थ, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed