फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mumbai Crime Branch team returns after questioning a youth in connection with the firing incident involving Tiger Shroff

Shahjahanpur News: टाइगर श्राफ पर फायरिंग के मामले में युवक से पूछताछ के बाद लौटी मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम

Tue, 27 Oct 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Crime Branch team returns after questioning a youth in connection with the firing incident involving Tiger Shroff
पुवायां थाने का फोटो। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। अभिनेता टाइगर श्राफ पर फायरिंग के मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा के युवक से पूछताछ के बाद लौट गई। युवक का आरोपियों से कोई सीधा कनेक्शन नहीं मिलने के कारण उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को पुवायां पहुंची थी। टीम के सदस्य एक होटल में रुके थे। मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ कुछ घरों में जाकर युवकों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मोहल्ला कुरगंजा के एक युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई और उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की गई। रविवार रात युवक की मां को भी थाने लाकर मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक के निर्दोष पाए जाने पर उसे देर रात छोड़ दिया गया। सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम लौट गई।
विज्ञापन

पुवायां के जिस युवक से पूछताछ की गई है, वह हरियाणा के सोनीपत में पुताई का काम करने गया था और 20 दिन काम करने के बाद पांच दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टाइगर श्राफ पर हमले में हरियाणा के सोनीपत के कुणाल और सुमित गिरफ्तार हो चुके हैं। युवक सोनीपत में जिस व्यक्ति के यहां किराये का कमरा लेकर रहता था, उसके आरोपियों से संबंध हैं। इस कारण युवक से पूछताछ की गई है। युवक और उसकी मां से संपर्क किया गया। दोनों ने बात करने से इन्कार कर दिया, कहा कि जो भी जानकारी देगी पुलिस ही देगी। सीओ प्रवीण मलिक ने भी इस संबंध में किसी जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

=======

कब क्या हुआरविवार सुबह 8: 00 बजे : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पुवायां पहुंची।
सुबह 8 :15 बजे : शाहजहांपुर रोड पर एक होटल में कमरा लिया।
दोपहर 12:00 : पुवायां थाने पहुंचे लेकिन टाइगर श्राफ का मामला गोपनीय रखते हुए कुछ युवकों से पूछताछ की बात कही।
अपराह्न 01 : 00 बजे स्थानीय पुलिस के साथ कुरगंजा में युवक की तलाश की।
शाम 5 :00 बजे युवक मिला तो उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। मोबाइल का डाटा चेक किया गया।
शाम 7 : 30 युवक की मां को थाने लाया गया। युवक के मोबाइल के बारे में पूछताछ की गई।
रात 8 : 00 बजे मां को वापस घर भेजा दिया गया।
रात 10 : 30 युवक को भी छोड़ा गया।
रात 11 : 00 बजे मुंबई पुलिस थाने से होटल आई।
सोमवार सुबह 8 : 00 बजे मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम होटल से रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed