{"_id":"6adfb7b92255846174095bfe","slug":"nine-stolen-mobile-phones-and-a-scooter-recovered-from-three-accused-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25868-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन आरोपियों से चोरी के नौ मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन आरोपियों से चोरी के नौ मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने मोबाइल फोन और दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सानू उर्फ लाल बाबू, सूफियान और मो. कलाम के रूप में हुई है। आरोपी सानू रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र का निवासी है। सूफियान बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र का स्थायी निवासी है। वह वर्तमान में नोएडा के फेस-एक थाना क्षेत्र में रहता है। मो. कलाम साहिबाबाद स्थित गरिमा गार्डन का निवासी है। पुलिस टीम ने इन्हें ताहिरपुर कट डीएलएफ के पास से पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर स्कूटी दिल्ली से चोरी की थी। इस चोरी की स्कूटी का इस्तेमाल वे मोबाइल फोन चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते थे।
देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कौशांबी। पुलिस ने सोमवार को आनंद विहार दिल्ली बॉर्डर के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 पाउच देसी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश निवासी जयनगर छतौनी जिला मधुबनी बिहार है। आरोपी भोवापुर कौशांबी में किराए पर रहता है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा है। पूछताछ में राजेश ने पुलिस को बताया कि वह आनंद विहार दिल्ली बॉर्डर से अवैध देसी शराब के पाउच खरीदकर लाता था। वह इन पाउचों को राह चलते व्यक्तियों और रिक्शा चालकों को बेचता था।