फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Subjected to torture, feet bound and Jannat was murdered

Mathura News: यातनाएं दीं, पैर बांधे और जन्नत की हत्या कर दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Subjected to torture, feet bound and Jannat was murdered
मथुरा। धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने वाली जन्नत उर्फ नाजिया (26) को यातनाएं देने के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है, जबकि पैरों पर बांधने के निशान भी मिले हैं। थाना गोविंद नगर पुलिस ने मामले के नई बस्ती निवासी दूसरे आरोपी भाई मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है। मां, जीजा, मौसेरे भाई समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझुनू जिले के पचेरीकलां निवासी रविंद्र ने बताया कि उसने 18 जून को दिल्ली में जन्नत से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों घर चले गए। 20 जुलाई को जन्नत की मां फरजाना और भाई मोहम्मद कैफ उसे लेने पहुंचे। इस दौरान मां और भाई ने रविंद्र के परिवार के सामने कसम खाकर भरोसा दिलाया कि जन्नत को कुछ नहीं होने देंगे और मथुरा से रीति-रिवाज के साथ विदा करेंगे। भरोसे में आकर रविंद्र ने जन्नत को उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मथुरा लाने के कुछ दिन बाद ही परिजन ने जन्नत का मोबाइल फोन तोड़ दिया, जिससे उसका पति से संपर्क टूट गया। बाद में जन्नत ने परिजन से छिपाकर दूसरा मोबाइल खरीदा और रविंद्र से बात करने लगी। इसकी जानकारी परिजन को हुई तो उसे कथित तौर पर यातनाएं दी गईं और दूसरा फोन भी तोड़ दिया गया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुबह के वक्त की थी जन्नत की हत्या
मोहल्ले वालों ने बताया कि नाजिया का परिवार पहले दिल्ली में रहता था। पिछले वर्ष रमजान माह (फरवरी मार्च) में परिवार दिल्ली से मथुरा आ गया और यहीं रह रहा था। करीब एक माह पूर्व फजिर (सुबह की नमाज) के समय नाजिया के घर से चीखने चिल्लाने और रोने की आवाजें आईं। इस पर मोहल्ले वाले जब उसके घर पहुंचे तो परिजन ने किसी को घर में नहीं घुसने दिया। सभी से कह दिया कि करंट लगने से नाजिया की मौत हो गई है। दोपहर दो बजे होने वाली जौहर की नमाज के बाद शव को अंधीकुआं स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया था।
--
पति को बताई थी परिजन की हकीकत
पति रविंद्र ने बताया है कि घर से जाने के बाद जन्नत ने फोन पर बताया कि परिजन उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे खाना भी नहीं देते हैं। जन्नत से यह भी कहते थे कि सड़क हादसे में मौत करा देंगे या करंट से मार देंगे, लेकिन दूसरे धर्म के लड़के के साथ नहीं रहने देंगे।
--
21 अक्तूबर को मिली मौत की खबर
पति के अनुसार, 21 अक्तूबर को जन्नत की मौत की खबर मिलने पर रविंद्र ने पचेरीकलां थाने में जन्नत के मौसेरे भाई अकरम, मोहम्मद कैफ, सोहिब, मां फरजाना, चाची बाजिया, जीजा आजाद, बहन सानिया और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। गोविंद नगर पुलिस ने अकरम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर रविवार को कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद जिस कब्र से शव निकाला था उसी में दफनाया गया है।

--
पड़ोसियों को किया भ्रमित
घटना का खुलासा होने के बाद नाजिया का पूरा परिवार लापता है। घर पर ताला लगा है। पड़ोसियों ने बताया कि नाजिया के भाई आपराधिक किस्म के थे। उनके घर पर अक्सर पुलिस आती रहती थी। घटना के खुलासे वाले दिन भी जब पुलिस उसके भाई को लेकर जा रही थी तो जन्नत की मां ने पड़ोसियों को यह कह कर भ्रमित किया कि किसी चोरी के सिलसिले में पुलिस उसे पकड़ कर ले जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed