{"_id":"5b0319994f1c1bd8408b70b3","slug":"21526929817-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचों के बल पर युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचों के बल पर युवती से गैंगरेप
Updated Tue, 22 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। घर में घुसे चार हथियारबंद बदमाशों ने युवती को आतंकित कर उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। शोर मचाने पर जब युवती के माता-पिता ने आरोपियों को ललकारा तो उनके साथ तमंचों की बटों से मारपीट की गई। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। मामले में तीन सगे भाईयों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव निवासी पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव के ही चार युवक बुरी नीयत से उसके घर में घुस गए और तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकियां देते हुए उसकी पुत्री के साथ गैंगरेप करने का प्रयास करने लगे। पुत्री की चीख-पुकार सुनकर जब वह और उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे और पुत्री को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने तमंचों की बटों और लात-घूंसों से उनके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर लोगों को आता देख आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने गांव सांगाठेड़ा निवासी तीन सगे भाईयों रवि, प्रदीप, अंकित एवं अजय के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है।