फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क जाम एवं तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमें की तैयारी

सड़क जाम एवं तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमें की तैयारी

Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क जाम एवं तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमें की तैयारी
सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी, एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में हंगामा, सड़क जाम करने वालों पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। शहर के चार थाने की पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल कर तोड़फोड़, मार्ग अवरुद्ध कर शहर को जाम करने वालों की सूची तैयार कर रही है। जिससे प्रदर्शनकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

सहारनपुर में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बेहट के बावैल बुजुर्ग में पुलिस पर हमला करने वालों पर तो एफआईआर हो चुकी है। शहर में भी तोड़फोड़ करने के अलावा एवं सड़क पर लोहे के पाइप एवं पोल डालकर मार्ग अवरुद्ध किया गया। बेहट रोड पर दलित समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इनकी वीडियो बनवाई। घंटाघर पर पूरी तरह से मार्ग अवरुद्ध रहा। शहर के चार थाना क्षेत्रों की पुलिस अब प्रदर्शनकारियों की पहचान कराने में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा बनवाई गई वीडियो से सदर कोतवाली, नगर कोतवाली, जनकपुरी थाना एवं बेहट रोड की घटना में देहात कोतवाली पुलिस सूची तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक लोगों की पहचान की जा चुकी है। सबसे पहले देहात कोतवाली में बेहट रोड पर लोहे के पोल डालकर मार्ग अवरुद्ध किए जाने के मामले में एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है
वीडियो फुटेज से पुलिस उपद्रवियों की पहचान करा रही है। शहर के चार थाने में अपने-अपने क्षेत्र में हुई घटनाओं की एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। बेहट में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--। बबलू कुमार, एसएसपी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed