फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास

हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास

Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास
हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव सैयद माजरा में लगभग आठ साल पूर्व हुई शिक्षक अजीत पाल की हत्या के मामले में कोर्ट ने तीन लोगों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है जबकि एक आरोपी की मुकदमे के दौरान ही मौत हो गई थी। तीनों पर चार-चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
सैयद माजरा निवासी शिक्षक अजीत पाल सिंह की 31 मई 2010 को धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव एक जून को नगला के पास से बरामद हुआ था। पिता भगवत सिंह ने ग्राम संदलहेड़ी निवासी श्रीपाल, नेपाल, रविंद्र और ग्राम दतौली मुगल निवासी उम्मेद अली पर हत्या का आरोप लगाते हुए देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

भगवत सिंह ने आरोप लगाया कि श्रीपाल ने अपने साथियों के साथ गांव की एक युवती का अपहरण करने का प्रयास किया था जिन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया था। तभी से आरोपी रंजिश रख रहे थे और कई बार हत्या की धमकी भी दी थी। इसी रंजिश में 31 मई को अजीत पाल गांव महीपुरा में एक मिस्त्री की दुकान पर बैठा था। उसी समय आरोपी उसके पास आए और बात करने के बहाने बुलाकर ले गए। बाद में धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार सिंघल की अदालत में चल रही थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता ठाकुर जयवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि लगभग आठ साल तक चले मुकदमे के दौरान एक आरोपी श्रीपाल की मौत हो गई थी। बाकी तीन आरोपियों को कोर्ट ने अजीत पाल की हत्या के मामले में दोषी माना और उन्हें तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी। तीनों पर चार-चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed