फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला को प्रेमी के साथ भेजा

महिला को प्रेमी के साथ भेजा

Mon, 05 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिला को प्रेमी के साथ भेजा
महिला ने प्रेमी संग जाने की इच्छा जताई
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। पहले पति की मौत होने और दूसरे पति के एक मामले में जेल जाने के बाद एक विवाहित प्रेमी के साथ गई महिला ने एसडीएम कोर्ट में प्रेमी संग जाने की इच्छा जताई। कोर्ट ने महिला के नाबालिग होने पर उसको इच्छानुसार जाने की इजाजत दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को दोनों के लिए संरक्षण देने के आदेश दिए।

गंगोह के गांव सांगाठेडा निवासी एक युवती का निकाह पांच वर्ष पूर्व थाना झिंझाना के गांव रोहतन निवासी युवक के साथ हुआ था। बीमारी के चलते निकाह के आठ माह बाद ही उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद वह मायके लौट आई थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसका निकाह नकुड़ के गांव टिडौली निवासी युवक के साथ किया गया। चार माह बाद ही एक हत्या के आरोप में दूसरे पति को जेल भेज दिया गया। एक बार फिर वह अपने मायके लौट आई। करीब दस दिन पूर्व वह अपनी मौसी के विवाहित पुत्र के साथ चली गई थी। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को नानौता चौक से दोनों को पकड़ लिया था। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल को एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया तो महिला ने अपनी मर्जी से सारिक के साथ जाने और रहने की बात कही। इसके बाद एसडीएम अमित आसेरी ने महिला की इच्छानुसार रहने की इजाजत देते हुए पुलिस को उन्हें संरक्षण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed