फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मारपीट एवं अपहरण के प्रयास का आरोप

मारपीट एवं अपहरण के प्रयास का आरोप

Wed, 13 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मारपीट एवं अपहरण के प्रयास का आरोप
सहारनपुर। ग्राम वाजिदपुर सानी निवासी मान सिंह ने ग्राम कपासी के दस लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मान सिंह का आरोप है कि 11 दिसंबर को वह अपनी पत्नी रामभतेरी और अपने दोनों पुत्र टिंकू एवं गोविंदा के साथ ग्राम लखनौर के अपने खेत में काम कर रहा था। उसी समय पास के ही गांव कपासी के 10 लोग लाठी, डंडे, तमंचे लेकर उसके खेत में घुस गए और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी, डंडे एवं तमंचे की बटों से उनके साथ मारपीट की। गाली गलौज की और खेतों को न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके लड़के टिंकू का अपहरण करके ले जाने लगे। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी उन्हें और उसके लड़के टिंकू को छोड़कर भाग गए। मारपीट में उसका बेटा टिंकू और उसकी पत्नी रामभतेरी घायल हो गए।

मानसिंह ने गांव के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संजय कुमार, ओमप्रकाश, विमल, रोहताश, भरत सिंह, पप्पू सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed