फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिलाएं गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिलाएं गिरफ्तार
निखिल सैनी को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। करीब सात माह पूर्व अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले छात्र निखिल सैनी को उकसाने की आरोपी दोनो महिलाओं को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी तभी से फरार चल रही थी और दोनों के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे।

बता दें कि 22 फरवरी की शाम मोहल्ला मखदूम जहां निवासी रविंद्र सैनी के पुत्र एवं कक्षा छह के छात्र निखिल ने घर पर ही परिजनों की गैर मौजूदगी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बालक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला था। इसके आधार पर पड़ोस की ही दो महिलाओं पर निखिल को ब्लैकमेल करने और फांसी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। मामले ने खासा तूल पकड़ा था। आरोपी महिलाएं फरार चल रही थीं और न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। घटना के सात माह बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी महिलाओं पूजा और दीपा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed