फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट की योजना बनाते तीन बदमाश धरे

लूट की योजना बनाते तीन बदमाश धरे

Mon, 11 Mar 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते तीन बदमाश धरे
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने तीन बदमाशों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआई सचिन शर्मा शनिवार की देर शाम फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। उसी समय दुमझेड़ा-चिलकाना मार्ग पर जैन बाग के खाली पड़े प्लाट में कुछ अज्ञात लोगों को देखा। पुलिस ने उन्हें पकड़ कर पूछताछ की। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों युवक क्षेत्र में कहीं लूट करने की योजना बना रहे थे। पकडे़ गये युवकों ने अपना नाम सैय्यद उर्फ छोटा पुत्र खुशनूद, सलमान पुत्र इमरान तथा हसीब पुत्र मुर्सलीन निवासी औरंगजेबपुर बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने इनके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस एक चाकू आदि बरामद किए है। पुलिस ने तीनों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed