फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट एवं चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

लूट एवं चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
लूट एवं चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
लूट और चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


सहारनपुर। पुलिस ने लूट और चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हरियाणा से चोरी की गई कार, पांच किलो चरस एवं एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी डोडा पोस्त को बेचने के लिए सहारनपुर पहुंचे थे।
बुधवार शाम पुलिस को राकेश केमिकल चौकी के पास लूट एवं चोरी के आरोपियों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनमें अहसान और गुफरान निवासी जैदपुर खुर्द थाना बेहट और फरमान निवासी जसमौर पठानपुरा बेहट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू एवं पांच किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि आरोपियों ने एक सप्ताह पहले रसूलपुर यमुनानगर हरियाणा से कार चोरी की थी। उसी कार से डोडा पोस्त रखकर सहारनपुर बेचने के लिए आए थे। गिरफ्तार आरोपी अहसान और फरमान के विरुद्ध कोतवाली देहात तथा थाना बेहट पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed