{"_id":"5be9ce59bdec22694517e4b0","slug":"201542049369-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान छात्रा का स्कूल जाना हुआ बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा का स्कूल जाना हुआ बंद
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहात कोतवाली के एक गांव में छेड़छाड़ की वजह से छात्रा का स्कूल जाना बंद हो गया है। छात्रा के पिता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इस मामले की शिकायत की। आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर उसकी बेटी को उठाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी दी गई है।
देहात कोतवाली के एक गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी, बेटा एवं पत्नी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और उसने पड़ोसी पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि 15 दिन पूर्व उसके घर के पास रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस गया। उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। जिसकी शिकायत उसने पुलिस चौकी पर की। जिस पर आरोपी और उसका भाई भड़क गया। उसने कॉल करके उसकी बेटी को उठा ले जाने, उसके एकलौते बेटे समेत पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप है कि एक दरोगा ने उस पर फैसले के लिए दबाव भी बनाया। जब उसने इंकार किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की मां का कहना है कि डर के चलते उसकी बेटी कई दिन से स्कूल भी नहीं जा पा रही है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने मामले में जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।