{"_id":"5b9956a3867a557ea94a5521","slug":"201536775843-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स छीना
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला टोली में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका का एक बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गया। लोगों ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पर्स में नगदी और मोबाइल फोन था।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला छत्ता जम्बूदास निवासी दानिश सिद्दकी ने बताया कि उसकी बहन निदा उस्मानी शिक्षिका हैं। मंगलवार की दोपहर वह स्कूल से घर लौट रही थी। मोहल्ला टोली में पीछे आए बदमाश ने झपट्टा मारकर उसकी बहन का पर्स छीना और फरार हो गया। शोर मचाए जाने पर लोगों ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। पर्स में दस हजार रुपये और मोबाइल फोन था। कोतवाली मंडी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।