{"_id":"6ae3947fafec39d01500db77","slug":"leg-severed-in-collision-with-tractor-rohtak-news-c-17-ali1038-945864-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ट्रैक्टर की टक्कर से कटा पैर, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ट्रैक्टर की टक्कर से कटा पैर, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
रोहतक। गांव मोखरा खास निवासी महाबीर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दाहिना पैर घुटने के पास से कट गया। पत्नी संतोष ने थाना बहुअकबरपुर में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनके पति महाबीर कलानौर मोड़ पर अमरूद की दुकान लगाते हैं। शनिवार को वह दुकान से बाइक पर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में टीनू ट्रैक्टर के पीछे सुपर सीटर जोड़कर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से महाबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
राहगीरों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, महाबीर के दाहिने पैर का घुटने के स्तर पर कटाव हुआ है। इसके अलावा शरीर पर अन्य चोटें भी आई हैं।
थाना बहुअकबरपुर प्रभारी जसबीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।