फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कॉर्पियों कार में कर ली भैंस चोरी, एक पकड़ा

स्कॉर्पियों कार में कर ली भैंस चोरी, एक पकड़ा

Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियों कार में कर ली भैंस चोरी, एक पकड़ा
सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव पीकी से एक व्यक्ति के घर के बाहर बंधी भैंस को स्कॉर्पियो कार में चोरी करके ले जा रहे पशु चोरों का पुलिस ने पीछा किया और एक को दबोच कर भैंस को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के गांव पीकी निवासी वाजिद के अनुसार उसके घर में बंधी भैंस थी। सोमवार की आधी रात के बाद तीन लोगों ने उसकी भैंस खोल ली और स्कार्पियो कार में लाद लिया। इसी दौरान वाजिद की आंख खुल गई और उसने शोर मचाते हुए भैंस लेकर भाग रहे लोगों की कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी भैंस को गाड़ी में लेकर भाग निकले। वाजिद ने इसकी सूचना देहात कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के भागने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर ली और कार को जंगल में रोक लिया। पुलिस से घिरा देख दो आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए, जबकि गाड़ी में सवार सत्तार निवासी बेहट को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वाजिद के घर से चुराई गई भैंस भी बरामद हो गई है और कार को भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस को अपने फरार साथियों के नाम भी बताएं हैं, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed