फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर बाइकर्स हुए फरार

युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर बाइकर्स हुए फरार

Mon, 30 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर बाइकर्स हुए फरार
युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर बाइकर्स हुए फरार
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित मूंगागढ़ में युवती शनिवार रात अपने घर के दरवाजे के पास खड़ी होकर फोन पर बात करने लगी। तभी एक बाइक सवार युवक उसके घर के पास से गुजरा। कुछ आगे जाकर अचानक वह लौटा और युवती के पास आकर उसके हाथ पर झपट्टा मारा और फोन छीनकर भाग निकला। युवती ने शोर मचाया जिस पर आसपास के लोग बाइक सवार की ओर दौड़े। लेकिन आरोपी किसी के हाथ नहीं आ सका। मंडी कोतवाली क्षेत्र में ही बाइकर्स द्वारा यह सातवीं घटना को अंजाम दिया गया है। अब तक छह महिलाओं के कान से कुंडल झपटे जा चुके हैं। पुलिस बाइक सवार युवक की सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा चुकी है। लेकिन अभी तक न तो उसकी पहचान हो सकी है और न ही कोई सुराग ही लग सका है। मंडी कोतवाली पुलिस ने झपटा मार को पकड़ने के लिए जाल फैला रखा है, फिर भी झपटा मार हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed