{"_id":"5b3137a94f1c1bae6e8ba035","slug":"201529952169-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे मांगने पर मजदूर को बंधक बनाकर पीटा, हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे मांगने पर मजदूर को बंधक बनाकर पीटा, हत्या के प्रयास का आरोप
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। शकरपुर माफी गांव में मजदूरी के पैसे मांगने पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया।
शकरपुर गांव निवासी राजबती घायल पिता हुकुम सिंह को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां उसने पुलिस को बताया कि पिता तिघरी गांव में एक किसान के यहां सात हजार रुपये प्रतिमाह पर काम करता है। इसके साथ ही वह उक्त किसान का बटाई पर गन्ना बुआई भी करता है। आरोप है कि किसान ने एक साल से पिता को न तो तनख्वाह दी और न ही उसके हिस्से का गन्ना दिया। राजबती के मुताबिक जब पिता ने किसान से पैसे मांगे तो उस समय तो उसने बहाना बनाकर उसे वहां से वापस लौटा दिया। शाम के समय किसान अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचा और पैसे देने के बहाने पिता को अपने साथ ले गया। जहां उन्होंने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया तथा उसके साथ जमकर मारपीट की। उक्त लोगों की मंशा पीट पीटकर पिता की हत्या करना थी। लेकिन वह किसी तरह उसने बचकर भाग निकला। पुलिस ने घायल को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।