{"_id":"6adcd253721d7b320b0ff7a1","slug":"young-man-attacked-on-the-back-with-a-sharp-weapon-while-out-to-eat-chowmein-fir-registered-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114025-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चाऊमीन खाने गए युवक की पीठ पर धारदार हथियार से वार, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चाऊमीन खाने गए युवक की पीठ पर धारदार हथियार से वार, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नवाबगढ़ी गांव में चाऊमीन खाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल युवक की पीठ पर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवाबगढ़ी निवासी मोहम्मद हसरिन के अनुसार, उनका बेटा समद शुक्रवार की रात गांव में अपने दोस्त अरशद के साथ चाऊमीन खाने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का अलताफ वहां पहुंचा और समद के साथ गाली-गलौज करने लगा। समद ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने अपने पास मौजूद धारदार हथियार से उसकी पीठ पर वार कर दिया। हमले में समद घायल हो गया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- --