{"_id":"5ad8de6f4f1c1b86098b578c","slug":"201524162159-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख रुपये की शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 लाख रुपये की शराब बरामद
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 लाख रुपये की शराब बरामद
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने शाहजहांपुर चौकी पर हरियाणा की ओर से आ रहे एक ट्रक से करीब 25 लाख रुपये कीमत की करीब 625 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, जबकि चालक भाग निकला।
बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर चौकी पर एसओ सरसावा यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे कि हरियाणा की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक कूदकर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेने के साथ केबिन में बैठे दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली। पुलिस ने बताया की ट्रक में अंग्रेजी शराब के पव्वो से भरी 625 पेटी बरामद हुई है, जिनकी यूपी के बाजार में अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये हैं। थाने में पकड़े गए सुखबीर निवासी आगरा और गुरप्रीत निवासी जिला तरनतारन पंजाब ने बताया कि वह ट्रक मालिक के रिश्तेदार है जो देखभाल के लिये गाड़ी के साथ चलते हैं। चालक ने यह शराब पंजाब के राजकोट से लोड की थी, जिसे अरुणाचल प्रदेश लेकर जाना था। एसओ सरसावा ने बताया कि दोनों को जेल भेजा रहा है।