{"_id":"5a6a2fb44f1c1b8a268b6810","slug":"201516908468-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना और यमुना की लिंक नहरों में मिले दो शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना और यमुना की लिंक नहरों में मिले दो शव
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को अलग-अलग दो स्थानों पर नहर में महिला व पुरुष के नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर डाक्टरी मुआयने को भेज दिया। बुधवार को भी 36 वर्षीय युवक का शव गंगा की लिंक नहर से बरामद हुआ था। पिछले दो दिन में तीन शव में मिलने से क्षेत्र में सनसनी है।
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मौरा के समीप गंगा की लिंक नहर में एक पचास वर्षीय अधेड़ का शव मिला। शव की अभी पुलिस कोई पहचान भी नहीं करा पाई थी कि थोड़ी देर बाद ही जडौदापांडा चौकी से सौ मीटर की दूरी पर यमुना लिंक नहर में एक 35 वर्षीय महिला का नग्न शव मिला। दोनों शवाें को पुलिस ने पोस्टमार्टम के भेज दिया। दोनों शव नग्न अवस्था में मिले, ऐसे में उनकी शिनाख्त का कोई भी सूत्र पुलिस को हाथ नहीं लग सका है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल में आठ शव नहरों में मिल चुके हैं। पिछले साल 28 अक्टूबर को 27 वर्षीय युवक का गोली लगा शव नन्हेडा खुर्द के जंगल में मिला था। पहचान छिपाने के लिए मृतक के चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था। इससे चलते अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इससे पूर्व गांव किशनपुर के जंगल में एक 28 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इसके बाद शिमलाना व मौरा गांव के जंगल में गंगा की लिंक नहर से दो युवकों के शव मिले थे। इनमें से किसी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना हैं कि गंगा की लिंक नहर में मिले तीनों शवों को शिनाख्त कराने के लिये पुलिस हरसंभव प्रयासरत है।