{"_id":"59f623894f1c1b6f548b9c87","slug":"201509303177-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणखंडी गैस एजेंसी में लाखों की चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रणखंडी गैस एजेंसी में लाखों की चोरी, मामला दर्ज
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रणखंडी गैस एजेंसी में चोरी, मामला दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी स्थित गैस एजेंसी में चोरों ने कार्यालय के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने एजेंसी स्वामी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रणखंडी निवासी ब्रह्मवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की देर शाम वह गैस एजेंसी का ताला लगाकर घर चला गया था। रात में किसी समय चोरों ने कार्यालय में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे दो बैट्रे लैपटॉप, चार चूल्हे, यूपीएस और गल्ले में रखी 15 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जब वह गैस एजेंसी पर पहुंचा तो सामान इधर-उधर बिखरा देख घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।