{"_id":"598a024f4f1c1ba6048b4753","slug":"201502216783-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की छापेमारी में 40 किलो गोमांस बरामद, पांच आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की छापेमारी में 40 किलो गोमांस बरामद, पांच आरोपी फरार
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की छापेमारी में 40 किलो मांस बरामद
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने थीतकी गांव के जंगल में छापेमारी कर वहां से करीब 40 किलो मांस व कटान के उपकरण बरामद किए हैं, जबकि आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि थीतकी गांव के जंगल में कुछ लोग गोवंश का कटान कर रहे हैं। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची और घेराबंदी कर छापा मारा। जहां से पुलिस को 40 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए। वहां मौजूद पांच आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि कोतवाली लाकर बरामद मांस की पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया यह गोमांस लग रहा है। मांस का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि फरार हुए थीतकी गांव निवासी शहजाद, आशू, उस्मान, मामूर और सादिक के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।