{"_id":"59779bfc4f1c1bd80f8b45a7","slug":"201501010940-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी का विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी शादी का विरोध करने पर पीटा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी शादी का विरोध करने पर पीटा
देवबंद (सहारनपुर)। पहली पत्नी से बच्चा नहीं होने पर पति ने बिना तलाक दिए दूसरा विवाह रचा लिया। जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों के साथ मिलकर पति ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
नूरपुर चौराहा निवासी मामचंद की बेटी योगिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 नवंबर 2012 को उसका विवाह रणखंड़ी गांव निवासी बिजेंद्र के पुत्र रवि के साथ हुआ था। शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ। इसके चलते पति समेत ससुराल वालों ने मारपीट करते उस पर तलाक का दबाव बनाया। योगिता का आरोप है कि पति ने नौ जुलाई को अनूपशहर के सिरौरा गांव निवासी एक युवती से दूसरा विवाह रचा लिया। 24 जुलाई को उसका चचेरा भाई अजय ससुराल आया और उसकी हालत देखकर उसने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस वहां पहुंची तो इससे क्षुब्ध ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि योगिता की तहरीर पर पति रवि, सास राजेश्वरी और ननद सोनी और कविता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।