फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Sun, 24 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी
बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। गांव बरथाकायस्थ में बंद पड़े मकान का चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रविवार गांव बरथाकायस्थ निवासी इलियास ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका परिवार ईंट भट्टा पर मजदूरी करता है। शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के फरीदाबाद भट्टा मजदूरी के लिए चला गया था। चोरों ने रात किसी समय छत के रास्ते से आकर घर के चार कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखा सामान तथा उसके पुत्र रिजवान, शायबान, इमरान के कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखे नगदी, जेवर, कपड़े, बर्तन आदि चोरी कर लिए हैं। प्रात: पड़ोसियों ने छत से देखा कि इलियास के घर के कमरों के दरवाजे खुले पड़े हैं तथा सामान भी खुर्द-बुर्द पड़ा है। इसके बाद पडौसियों ने इसकी सूचना इलियास तथा चौकी प्रभारी पठेड को दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। इलियास के फरीदाबाद से वापस लौटने पर शाम को तहरीर देकर बताया कि लगभग पांच लाख रूपए का सामान चोरी हुआ है। इलियास ने चोरी गए सामान की बरामदगी किए जाने की मांग की है। वहीं एक ही रात में चार घरों में हुई चोरी से गांव में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed