{"_id":"5c91333dbdec2213e272eea2","slug":"191553019709-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ लगे संदिग्ध मोबाइल नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हाथ लगे संदिग्ध मोबाइल नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मदुरई-देहरादून सुपरफास्ट ट्रेन में शुक्रवार रात हुई डकैती के मामले में जीआरपी लगातार दबिशें दे रहीं हैं। जीआरपी अधिकारी दिल्ली एवं रोहतक में ट्रेनों में वारदात को अंजाम देने वालों पर ही संदेह जता रही है। साथ ही सर्विलांस टीम को मोबाइल फोन के कुछ संदिग्ध नंबर भी हाथ लगे हैं। जिनकी लोकेशन आसपास ही रही। पुलिस संदिग्ध नंबरों के सहारे डकैतों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
मदुरई से देहरादून जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में 15 मार्च की रात बदमाशों ने सहारनपुर से निकलते ही हिंडन केबिन के निकट जंजीर खींचकर ट्रेन को रुकवा लिया था। बदमाशों ने धारदार हथियार से आतंकित कर यात्रियों से लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी लूट लिए थे। दूसरे दिन डीआईजी जीआरपी दिनेश पाल सिंह ने सहारनपुर पहुंचकर मामले का जायजा लिया। उन्होंने घटना का कारण ट्रेन में सुरक्षाकर्मी न होना माना।
ट्रेन डकैती के मामले को लेकर जीआरपी एवं आरपीएफ की तीन टीमें लगातार दबिशें दे रहीं हैं, साथ ही सर्विलांस की टीम भी जांच में लगी हुई है। डीआईजी जीआरपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि जनवरी में दिल्ली के बादली में इसी प्रकार की दो वारदातें हुईं हैं, जबकि एक वारदात रोहतक में हुई है। उन तीन वारदातों की तरह ही इस वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। बदमाशों को इस क्षेत्र के बारे में पूरी तरह से जानकारी थी। कहां सुनसान इलाका है और कैसे फरार होना है। बदमाश सहारनपुर और आसपास के भी हो सकते हैं। अथवा ऐसे भी बदमाश हो सकते हैं जो दूसरी जगह के रहने वाले हों और कई बार इस ट्रेन में आकर रेकी कर चुके हों। फिलहाल उन्हीं बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। डीआईजी जीआरपी ने बताया कि सर्विलांस टीम भी इसके खुलासे में लगी हुई है। जिसमें कुछ ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबर भी ट्रेस हुए हैं जिनकी लोकेशन वहां तक ही रही। ट्रेन के साथ आगे नहीं बढ़ी। ऐसे संदिग्ध नंबरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सहारनपुर जीआरपी करेगी अपने क्षेत्र की सुरक्षा
डीआईजी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि सहारनपुर जीआरपी अपने क्षेत्र की सुरक्षा करेगी। चाहे किसी ट्रेन में सुरक्षा आए अथवा नहीं, सहारनपुर से जीआरपी कर्मी ट्रेनों में जाएंगे और अपने क्षेत्र की सीमा के बाद जो भी स्टेशन होगा वहां तक ट्रेन को सुरक्षित निकाल कर आएंगे। जिससे क्षेत्र में इस प्रकार की वारदात को बदमाश दोहरा न सकें। हर ट्रेन में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।