फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन से भरे दो डंपर पकड़े

अवैध खनन से भरे दो डंपर पकड़े

Wed, 10 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से भरे दो डंपर पकड़े
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने ताजपुरा गांव से मंगलवार की दोपहर में अवैध खनिज से लदे दो डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस ने दो चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पकड़े डंपरों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया, कि उन्हें सूचना मिली थी कि ताजपुरा गांव में अवैध खनिज से भरे दो डंपर खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों डंपर पकड़ लिए। इनके दो चालक जहांगीर पुत्र इसरार निवासी चोरा खुर्द थाना चिलकाना व रियासत पुत्र यासीन धोलाकुआं कोतवाली बेहट गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक चालक अजीम पुत्र अनवर निवासी गांव लोदीपुर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ खनन अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि डंपरों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed