फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गन्ने के खेत में 24 घंटे से बदमाशों की हो रही है तलाश

गन्ने के खेत में 24 घंटे से बदमाशों की हो रही है तलाश

Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में 24 घंटे से बदमाशों की हो रही है तलाश
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के ग्राम तुरमतखेड़ी में रात से ही बदमाशों के ईख के खेत में घुस जाने के बाद लगातार फायरिंग होती रही। एक बदमाश नौशाद की गोली लगने से मौत भी हो गई। उसके बाद पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर खेत को घेर लिया। रात से ही कांबिंग कर दी गई। छह थाने की पुलिस बुलाई गई। एसएसपी से लेकर पीएसी तक कैंप किए रही। फिर भी पुलिस का दावा है कि पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। भीड़ की फायरिंग और पिटाई से बदमाश की मौत हुई।
विज्ञापन

ग्राम तुरमतखेड़ी में सोमवार को जेल से जमानत पर रिहा होकर आए फरीद के घर में घुसकर बदमाशों ने हमला कर दिया था। गांव के लोगों ने बदमाशों की फायरिंग का जवाब भी दिया और उन्हें दौड़ा लिया। बदमाश ईख के खेत में घुस गए तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बदमाशों के फायरिंग होने से पूरा पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ यतेंद्र नागर के अलावा छह थानों रामपुर मनिहारान, नानौता, गंगोह, नकुड़, सदर कोतवाली तथा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर अधिकारियों के अलावा छह थानाध्यक्ष, 60 पुलिसकर्मी, 15 उप निरीक्षक के साथ एक कंपनी पीएससी भी पहुंच गई। रात से ही कांबिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 15 राउंड फायरिंग की गई। लेकिन पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि बदमाशों की फायरिंग का जवाब दिया गया, लेकिन पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। वह बदमाशों को पकड़ने में लगी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलियां भीड़ ने चलाईं। भीड़ के ही किसी व्यक्ति की गोली नौशाद को लगी। इसके बाद भीड़ ने पीट-पीट कर उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुलिस ने नहीं चलाई एक भी गोली
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने कांबिंग की है। अभी भी कांबिंग कराई जा रही है। लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी गोली नहीं चलाई है। गोलियां तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही चल चुकीं थीं। जो खाली कारतूस मौके से मिले हैं, वे बदमाशों के और भीड़ द्वारा की गई फायरिंग के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed