{"_id":"5b41114d4f1c1b91288b5273","slug":"191530990925-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर भी पुलिस ने नहीं की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर भी पुलिस ने नहीं की जांच
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बावजूद
पुलिस नहीं कर रही जांच
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम के सेेवानिवृत्त अधिकारियों तथा भूमाफिया के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित ने क्राइम ब्रांच पर विवेचना में हीलाहवाली का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मेहंदी सराय निवासी मैमून अनवार के मुताबिक उत्तर प्रदेश वित्त विकास निगम के छह रिटायर्ड कर्मचारियों, अधिकारियों और तीन भूमाफिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अदालत ने इस मामले की अग्रिम विवेचना के आदेश क्राइम ब्रांच को दिए थे। 18 दिसंबर 2017 से मामले की जांच क्राइम ब्रांच में लंबित पड़ी है। विवेचना में हीलाहवाली होने के कारण आरोपियों को साक्ष्य मिटाने का समय मिल रहा है। मैमून अनवार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विवेचना जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की है।