फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लोगों ने गाय को कार में डालकर चोरी का प्रयास किया विफल

लोगों ने गाय को कार में डालकर चोरी का प्रयास किया विफल

Thu, 24 May 2018 12:27 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने गाय को कार में डालकर चोरी का प्रयास किया विफल
सहारनपुर। पंजाबी कॉलोनी में घर के बाहर बंधी गाय को सूमो में डालकर चोरी करने का प्रयास कर रहे चोरों के मंसूबों पर लोगों ने पानी फेर दिया। लोगों ने चोरों का पीछा कर गाय को छुड़ा लिया। लेकिन चोर फरार होने में कामयाब रहे। पूरी घटना मोहल्ले में रहने वाले अधिवक्ता के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस चोरों की शनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में मंगलवार रात लगभग पौने 12 बजे एक टाटा सूमो गाड़ी पहुंची। उसमें से चार युवक उतरे। पहले उतरे एक युवक ने गाय को खोल लिया। जबकि दूसरे व्यक्ति ने गाय को बेहोश करने के लिए बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद ये युवक गाय को उठाकर सूमो में डालने लगे।
विज्ञापन

पास में ही रहने वाले सपा नेता एवं अधिवक्ता प्रवेश गुर्जर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी के प्रयास की पूरी घटना कैद हो गई। गाड़ी की आवाज सुनकर प्रवेश गुर्जर ने अपने सीसीटीवी में आरोपियों की गतिविधियों को भांप लिया और शोर मचाते हुए बाहर की ओर दौड़े। शोर सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग भी दौड़ पड़े। लोगों को पीछा करते देख चोरों के हौसले पस्त हो गए और गाय को पंजाबी मोड़ पर ही छोड़कर गाड़ी में सवार होकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया और उसकी जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पशु चोरों की शनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed