फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने शराब कंपनी के सेल्समैन को तमंचों से आतंकित कर 1.30 लाख लूटे

बदमाशों ने शराब कंपनी के सेल्समैन को तमंचों से आतंकित कर 1.30 लाख लूटे

Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने शराब कंपनी के सेल्समैन को तमंचों से आतंकित कर 1.30 लाख लूटे
शराब कंपनी के सेल्समैन को तमंचे से
विज्ञापन

आतंकित कर 1.30 लाख लूटे

देवबंद। भायला और कासिमपुर रेलवे फाटक के बीच में बुधवार को बाइक सवार तीन बदमाश शराब कंपनी के सेल्समैन को तंमचों से आतंकित कर 1.30 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक अन्य सेल्समैन को हिरासत में लिया है।
शराब कंपनी के सेल्समैन अमित और सोनू खेड़ा मुगल क्षेत्र से शराब की बिक्री के पैसे लेकर बाइक से देवबंद आ रहे थे। भायला और कासिमपुरा रेलवे क्रासिंग के बीच पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर सेल्समैन अमित और सोनू की बाइक रोक ली। बदमाशों ने दोनों को तमंचे से आतंकित कर 1.30 लाख रुपये की नकदी से भरा थैला लूट लिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिद्धार्थ सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ित सेल्समैन से मामले की जानकारी ली। अमित और सोनू ने बताया कि वह खेड़ा मुगल क्षेत्र की पांच दुकानों से शराब की बिक्री की वसूली करके देवबंद लौट रहे थे। रास्ते में तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सीओ ने बताया कि अभी एक सेल्समैन से बातचीत की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed