फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से की पूछताछ

पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से की पूछताछ

Sun, 21 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से की पूछताछ
पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से की पूछताछ
विज्ञापन

सहारनपुर। भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के खाते से 2.66 करोड़ रुपये के गबन के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने बैंक से कुछ अभिलेख भी अपने कब्जे में लिए हैं।
भूमि अध्यापित अधिकारी के खाते से फर्जी चेक बनाकर और फर्जी हस्ताक्षर करके 2.66 करोड़ के गबन का मामला सामने आने पर पुलिस ने यह जांच शुरू की है। पुलिस की टीम शनिवार को शहर के बसंत विहार स्थित इंडसइंड बैंक में पहुंची और मालेगांव, बेलगांव, नासिक तथा जयपुर के विभिन्न बैंकों से निकाली गई धनराशि के बारे में जानकारी ली। ये चेक इंडसइंड बैंक के हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में बैंक अधिकारियों ने दावा किया है कि बैंक में आए चेक असली ही नजर आ रहे हैं। इन पर किए गए हस्ताक्षर तक सटीक दिखाई दिए हैं, जबकि असली चेक भूमि अध्यापित अधिकारी की अलमारी में बंद बताए गए थे। इसके चलते बैंक अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। उधर, पुलिस टीम ने चेक से लेनदेन के बारे में कुछ अभिलेख भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस टीम का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। इस मामले में भूमि अध्यापित अधिकारी कार्यालय से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed